Varanasi News : अस्पतालों में स्पेशल वार्ड, अलग ओपीडी…वाराणसी में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, क्या बोले CMO?
Varanasi Swine Flu Alert : स्वाइन फ्लू के खतरे को देखते हुए पूरा वाराणसी अलर्ट हो गया है. अस्पतालों में स्पेशल वार्ड तैयार किए गए है. मण्डलीय अस्पताल में अलग ओपीडी बनाई गई है. वाराणसी के सीएमओ डॉ. एन पी सिंह ने लोकल 18 को बताया कि जिले में स्वाइन फ्लू के 4 मरीज सामने आए थे. अलग-अलग अस्पतालों में 125 बेड रिजर्व किए गए हैं. सभी सरकारी हॉस्पिटल को ये निर्देश जारी किया गया है कि स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों का तुरंत टेस्ट कराया जाए. डॉ. एन पी सिंह के मुताबिक, स्वाइन फ्लू एक संक्रमण सांस की बीमारी है, जो छींकने और खांसने से फैलती है.