Ground Report : 'चाहकर भी नहा नहीं पा रहे', नोएडा की चोटपुर कॉलोनी में 38 हजार परिवारों की जिंदगी नरक
Ground Report Noida : करीब 45 हजार घरों वाली नोएडा की इस कॉलोनी में सिर्फ 7 हजार घरों में ही बिजली कनेक्शन हैं. लोगों का आरोप है कि मांगने के बावजूद उन्हें कनेक्शन नहीं दिए गए, क्योंकि इससे बिजली विभाग की अवैध कमाई बंद हो जाएगी. इस आरोप पर संबंधित विभाग चुप्पी साधे हुए है. लोकल 18 ने चोटपुर कॉलोनी में उन परिवारों से भी बात की, जिनके घरों में बिजली के मीटर लगे हुए हैं और उनसे भी जिनके घरों में आज तक मीटर नहीं लग पाए हैं. लोगों का कहना है कि उन्हें अपने साथ ठगी जैसा महसूस हो रहा है. बच्चों की पढ़ाई और स्कूल जाना प्रभावित हो रहा है, रातें जाग-जागकर काटनी पड़ रही हैं. भीषण गर्मी में लोग बिना नहाए रहने को मजबूर हैं, रात में मोबाइल के सहारे काम करना पड़ता है.