CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो…'
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज गोरखपुर में कहा कि देश के खिलाफ षड्यंत्र हम स्‍वीकार नहीं करेंगे. जो हमारे संस्‍कार के विरुद्ध होगा, हम उसे स्‍वीकार नहीं करेंगे. जो हमारे मूल्‍यों और आदर्शों के विपरीत होगा, हम उसे स्‍वीकार नहीं करेंगे. बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जो पश्चिम की हवा में इतने बह गए हैं कि जब हम दुर्गा पूजा करते हैं, तो ये उसी समय ये बिके हुए चेहरे कहते हैं कि नहीं, हम तो चण्डमुण्ड की पूजा करेंगे. 
<p style=”text-align: justify;”>दिल्ली के जेएनयू में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो चण्डमुण्ड की पूजा करके उसको महिमामंडन करने का प्रयास करते हैं. देश के अंदर अनेक संस्थानों में ऐसे लोग दिखाई देते हैं कि जब भी कोई पर्व त्योहार पड़ता है, तो वो उन आयोजनों में कुछ न कुछ व्यवधान पैदा करते हैं.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/bjp-gen-z-strategy-rohit-mishra-bjym-youth-connect-after-jantar-mantar-protest-3167544″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान
<h3 style=”text-align: justify;”>गुरुपूर्णिमा पर पहुंचे थे सीएम 
<p style=”text-align: justify;”>गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ सभागार में बुधवार 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सप्‍तदिवसीय श्रीराम कथा के समापन के अवसर पर पहुंचे. यहां पर अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्‍ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन की ओर इशारा करते हुए छात्रों को उकसाने वाली देश विरोधी ताकतों, अराजकता और वामपंथ, राष्ट्रविरोधी तत्वों पर निशाना साधा. 
<p style=”text-align: justify;”>उन्‍होंने कहा कि दुनिया की ताकतें अपने स्वार्थ के लिए इस सनातन संस्कृति को तबाह करना चाहती हैं. हम इसे समझ ही नही पा रहे हैं. उनके प्रवक्ता बाहर से नही आये हैं. इसी समाज से निकले हुए लोग उनके प्रवक्ता बनकर समाज को डसने का प्रयास कर रहे हैं.
भारत की बेहतरीन प्रगति यात्रा चल रही 
सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि सनातन की पावन धारा के बीच में आ करके कुछ विषधर उसको अपवित्र करना चाहते हैं. उनसे सतर्क रहना होगा. उनसे सतर्क रहने के लिए हमें तैयार रहना होगा. जो परिवार जितना सतर्क और सावधान होगा. जितना अपना परिमार्जन करने की शुरुआत परिवार से करेगा. उसका परिवार और समाज भी सुखी रहेगा. वो राष्‍ट्र को समृद्धि के पथ पर अग्रसर करने से कोई ताकत रोक‍ नहीं सकती है. ये दुनिया को अच्‍छा नहीं लग रहा है. जो भारत की यात्रा चल रही है. जो भारत की बेहतरीन यात्रा प्रगति पर चल रही है. ये दुनिया के तमाम देशों को अच्‍छा नहीं लगता है.
<h3 style=”text-align: justify;”>तिलक लगा‍कर आशीर्वाद दिया
<p style=”text-align: justify;”>मुख्यमंत्री <a title=”योगी आदित्यनाथ” href=”https://www.abplive.com/topic/yogi-adityanath” data-type=”interlinkingkeywords”>योगी आदित्यनाथ ने इसके पूर्व गोरक्षपीठाधीवश्‍र की भूमिका में साधु-संत, शिष्‍यों और गणमान्‍य लोगों को तिलक लगा‍कर आशीर्वाद दिया. इसके पूर्व उन्‍होंने प्रातः वीओ- गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ भगवान समेत सभी देव-विग्रहों का पूजन-अर्चन करने के उपरांत गुरु गोरखना‍थ, ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ व अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया. इसके बाद उन्‍होंने गोशाला में जाकर गोसेवा भी की. जनता दर्शन में लोगों की समस्‍याओं को सुनकर अधिकारियों को समस्‍याओं के निस्‍तारण के निर्देश भी दिए.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/gonda-crocodile-attack-worker-dies-after-treatment-family-demands-compensation-ann-3167604″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग