भगवंतनगर विधानसभा: 1 लाख से ज्यादा बहनों ने बांधी पुष्पेंद्र सिंह को राखी, उन्नाव डीएम-एसपी भी रहे मौके पर मौजूद
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की भगवंतनगर विधानसभा में रक्षाबंधन का एक ऐतिहासिक और भव्य नजारा देखने को मिला. यहां करीब एक लाख महिलाओं ने समाजसेवी और पुष्प फाउंडेशन के अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह को राखी बांधी. रायबरेली-उन्नाव हाईवे के किनारे आयोजित इस विशाल कार्यक्रम में इतनी भारी भीड़ जुटने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया, जिसके बाद उन्नाव के डीएम और एसपी को खुद स्थिति का जायजा लेने मौके पर पहुंचना पड़ा.