5 महिलाएं और 4 पुरुष… रिसॉर्ट में आधी रात को पुलिस का छापा, बंद कमरों का नजारा देख फटी रह गईं आंखें
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिस ने रविवार आधी रात को आगरा रोड स्थित कृष्णा रिसॉर्ट में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित देह व्यापार सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस ने रिसॉर्ट के बंद कमरों का दरवाजा खुलवाया, तो वहां 5 महिलाएं और 4 पुरुष संदिग्ध और आपत्तिजनक हालत में मिले. पकड़े गए लोगों में रिसॉर्ट का मालिक भी शामिल है, जिसने अपने दोस्तों के लिए इस ‘रेव पार्टी’ का इंतजाम किया था. मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री, 9 मोबाइल और नकद रुपए बरामद किए हैं. सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.