शादी से इनकार हिंडन नदी में कूद गई युवती; बचाने के लिए पीछे कूदा प्रेमी, सर्च ऑपरेशन जारी
Girl Jumped In Hindon River: ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के कुलेसरा गांव स्थित हिंडन पुल पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब शादी से इनकार करने से नाराज 19 वर्षीय युवती संजना ने नदी में छलांग लगा दी. उसे बचाने के लिए उसका प्रेमी राहुल भी नदी में कूद गया. स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद राहुल को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन युवती संजना का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है. सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें मौके पर पहुंच गईं और लापता युवती की तलाश में युद्ध स्तर पर सर्च ऑपरेशन जारी है. इस सनसनीखेज घटना के बाद से इलाके में कोहराम मचा हुआ है.