School Closed: मूसलाधार बारिश की वजह से सोनभद्र में आज सभी स्कूल बंद, DM का आदेश
School Holiday: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में लगातार हो रही भारी मूसलाधार बारिश और खराब मौसम के गंभीर हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में कक्षा 1 से लेकर 8 तक के सभी बोर्डों के स्कूलों को 1 सितंबर को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. यह आदेश परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर कड़ाई से लागू होगा. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने छात्रों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह अवकाश घोषित किया है, जिससे बच्चों को किसी भी अनहोनी या जलभराव की समस्या से बचाया जा सके.