यूपी: कानपुर के दंपती सहित तीन लोग तिब्बत बॉर्डर से लापता, भाई ने डीएम से लगाई गुहार, परिजन को ढूंढ दो सरकार
नेपाल में आई आपदा के बाद कानपुर के एक परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है। पीरोड निवासी प्रवीण द्विवेदी के बहनोई पंकज मिश्रा, बहन रागिनी मिश्रा और पंकज के छोटे भाई की पत्नी पूनम मिश्रा कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान तिब्बत बॉर्डर से लापता हो गए हैं।