बस नंबर UP 83ET 3786, लिखा था विश्वनाथ जिसमें हुआ महापाप.. ग्रेटर नोएडा टू कश्मीरी गेट तक गैंगरेप की कहानी
Sleeper Bus Gangrape News: ग्रेटर नोएडा के परी चौक से कश्मीरी गेट के बीच चलती बस में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता अपने घर से नाराज होकर भाई के पास नोएडा सेक्टर 63 जा रही थी. पीड़िता ने वारदात के ही दिन पुलिस को घटना की जानकारी दे दी थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिस बस में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है, वह यूपी नंबर की है.