कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर अलर्ट, ATS-ड्रोन और 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात
उतर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं. एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में आयोजित ब्रीफिंग के दौरान कहा कि मुजफ्फरनगर आतंकवादियों की दृष्टि से संवेदनशील जनपद है. इसलिए ड्यूटी पर तैनात हर पुलिसकर्मी को पूरी सतर्कता के साथ अपनी आंख, कान और नाक खुले रखकर कार्य करना होगा, ताकि कोई भी अराजक तत्व किसी घटना को अंजाम न दे सके.
इस बार कांवड़ मेले में करीब 4 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. सुरक्षा व्यवस्था में 9 कंपनी PAC, RRF, ATS, BDS, ASH और डॉग स्क्वॉड के साथ अत्याधुनिक ड्रोन और हजारों CCTV कैमरों की निगरानी रहेगी. पूरे जनपद को 9 सुपर जोन, 16 जोन, 230 सब-सेक्टर और 6 सुपर सुपर जोन में विभाजित किया गया है. इसके अलावा 6 एएसपी, 16 डीएसपी और 30 इंस्पेक्टर सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों की भी तैनाती की गई है.
ड्यूटी छोड़ने वालों पर होगा एक्शन
इस बार कांवर यात्रा के दौरान डायनेमिक ड्यूटी मैनेजमेंट सिस्टम को लागू किया गया है जिसके चलते ड्यूटी पर तैनात कोई भी पुलिस कर्मी अगर बगैर बताए ड्यूटी छोड़ता है तो वह इस सिस्टम मैं पकड़ा जाएगा. क्योंकि यह सिस्टम सभी पुलिसकर्मियों की लोकेशन ट्रैक करता है. जिसके बाद पकड़े जाने पर ड्यूटी छोड़ने वाले पुलिसकर्मी पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी.
पुलिस को सतर्क रहने के आदेश
एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा से जब मीडिया कर्मियों ने आतंकवादियों पर सवाल किया तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मैंने ब्रीफिंग के दौरान कहा है कि मुजफ्फरनगर जनपद संवेदनशील है इसलिए ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी अपनी आंख नाक कान खुले रखें ताकि कोई भी ऐसा अराजक तत्व कोई ऐसी घटना को अंजाम न दे सके.
इसके साथ ही जनपद पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन भी किया है, जिसमें हल्के व भारी वाहनों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गयीं हैं.यात्रा के दौरान कोई भारी वाहन नहीं आएगा.