जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
<p style=”text-align: justify;”>समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान खाना खिलाने वाले जुनैद से मुलाकात की. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने उस बस के ड्राइवर से भी मुलाकात की जो उन्हें हिरासत के दौरान स्टेडियम लेकर गए थे. 
<p style=”text-align: justify;”>इन तस्वीरों को सपा के अधिकृत सोशल मीडिया हैंडल से जारी किया गया.
<p style=”text-align: justify;”>सपा ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- अखिलेश यादव ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले साथियों से मुलाकात की. इन सभी ने अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ते हुए सरकार के दमन, लाठीचार्ज और उत्पीड़न का साहसपूर्वक सामना किया.
<p style=”text-align: justify;”>इस दौरान सपा चीफ के साथ फिरोजाबाद के सांसद अक्षय यादव भी मौजूद रहे.
<p style=”text-align: justify;”>’नौजवान छात्र-छात्राओं…’, एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर बोलीं मायावती
<h3 style=”text-align: justify;”>सुप्रीम कोर्ट में है जुनैद की याचिका
<p style=”text-align: justify;”>बता दें जुनैद की याचिका सुप्रीम कोर्ट में है. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मुझे और मेरे परिवार को प्रताड़ित कर रही है. याचिका में कोर्ट से दखल देने की मांग की गई थी. याचिका में जुनैद ने कहा था कि पुलिस ने उन्हें दिल्ली से उठाया और 4-5 घंटे के बाद हरिद्वार के पास छोड़ दिया. इस दौरान उन्हें धमकाया गया. पिता और बहन की ससुराल के लोगों को भी परेशान किया जा रहा है.
<h3 style=”text-align: justify;”>कांग्रेस ने उठाया था मामला
<p style=”text-align: justify;”>कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद <a title=”इमरान खान” href=”https://www.abplive.com/topic/imran-khan” data-type=”interlinkingkeywords”>इमरान खान ने भी जुनैद को हिरासत में लिए जाने का मुद्दा उठाया था. सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने लिखा था कि देश भर के छात्रों की सेवा के लिये लगातार मौजूद रहने वाले जुनैद को डिटेन करना और उनको परेशान करना इस सिस्टम का सबसे शर्मनाक चेहरा था, देश भर के लोग अपने अपने स्तर पर बच्चों की सेवा कर रहे थे, जुनैद ने भी इंसानियत के नाते छात्रों की मदद की. सरकार से अनुरोध है कि ऑंदोलन में लोगों की सेवा करने वाले साथियों को डराना बंद करे.