यूपी: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की तारीफ, बोले- लखनऊ के विकास में सीएम योगी का सबसे बड़ा सहयोग
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ में जो विकास कार्य हुए हैं, उसमें सबसे बड़ा सहयोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है। उन्होंने वह सब किया, जो कहा था। लखनऊ के हर कार्य में उन्होंने दिल खोलकर सहयोग किया और समय-समय पर समीक्षा भी की।