Noida News: सरकारी बिजली लाइन पर निजी वसूली का खेल, नोएडा में 13 हजार अवैध कनेक्शन का खुलासा
Noida News: नोएडा के छिजारसी इलाके में बिजली को लेकर ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं. डूब क्षेत्र में हजारों घरों तक बिजली पहुंच रही थी और इसके लिए बाकायदा लाइनें व केबल बिछाई गई थीं. इतना ही नहीं, बिजली के नाम पर लोगों से हर महीने रकम वसूले जाने का भी दावा सामने आया है. मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचा तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया और इलाके में बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई.