10 हजार लगाकर लाखों की कमाई, किसान ने लौकी की खेती में अपनाई ऐसी तरकीब, 4 महीने तक मिलती है पैदावार
Farmer Success Story: गोंडा के किसान सतीश चंद्र पांडेय ने पारंपरिक खेती से अलग तरीका अपनाकर लौकी की खेती को कमाई का जरिया बना लिया है. महज 10 हजार रुपये की लागत से दो बीघा में मचान विधि से लौकी उगाकर वह अच्छी आमदनी कर रहे हैं. इस तकनीक में लौकी की बेल जमीन पर फैलने के बजाय मचान पर चढ़ती है, जिससे फल साफ, बेहतर आकार के और रोग-सड़न से काफी हद तक सुरक्षित रहते हैं. आखिर मचान विधि से लौकी की खेती कैसे की जाती है और किसान को इससे कितना फायदा मिल रहा है, जानिए.