IAS Divya Mittal: दिव्या मित्तल लड़ेंगी यूपी विधानसभा चुनाव? इस्तीफे वाली पोस्ट पर लोगों ने पूछे सवाल
IAS Divya Mittal Joing Political Party: उत्तर प्रदेश प्रशासनिक महकमे की 2013 बैच की यूपी कैडर की आईएएस अफसर दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रविवार को सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपने इस फैसले की जानकारी सार्वजनिक की. एक्स पर लिखे गए उनके एक भावुक पोस्ट के बाद से ही प्रशासनिक गलियारों से लेकर राजनीतिक हलकों तक में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. उनके इस फैसले पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.