मोटरसाइकिल तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल… शाहजहांपुर में प्रशासन की अनदेखी पर भड़के ग्रामीण, सड़क को बना दिया धान का खेत
Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित मदनापुर ब्लॉक के बिरिया खुर्द गांव में बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया. प्राथमिक स्कूल जाने वाला 170 मीटर लंबा मुख्य रास्ता बारिश के बाद दलदल में तब्दील हो गया, जिससे बच्चों का स्कूल जाना और लोगों का पैदल निकलना दूभर हो गया. बार-बार गुहार लगाने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई सुध न लेने पर नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ भरी सड़क पर धान की रोपाई कर अपना गुस्सा जताया.