'देशभक्ति किसी जाति, वर्ग या लिंग में नहीं बंध सकता…' विरांगना अवंती बाई को लेकर बोले राजनाथ सिंह
Rani Avantibai: लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान रक्षा मंत्री ने अवंती बाई के ऐतिहासिक बलिदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अन्याय और दासता के खिलाफ डटकर खड़े होने की प्रेरणा दी. राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी के राज में महिलाओं की तरफ बुरी नजर उठाने वालों के हौसले और घुटने दोनों तोड़ दिए जाते हैं.