नेपाल को लेकर अलर्ट के बीच यूपी के इस जिले में बढ़ा बाढ़ का खतरा, खतरे के निशान के करीब पहुंचा पानी
बलरामपुर में राप्ती नदी का जलस्तर डेढ़ सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। शनिवार की शाम 5 बजे तक नदी का जलस्तर 102.930 मीटर पहुंच गया था, जो चेतावनी के निशान के बेहद करीब है। जिला प्रशासन का कहना है कि अभी चिंता की कोई बात नहीं है। जलस्तर की निगरानी लगातार की जा रही है।