रास्ते का विवाद नहीं सुलझा तो डीएम ऑफिस पहुंचा युवक; ये कांड कर डाला, दौड़ पड़े सुरक्षाकर्मी
बस्ती डीएम कार्यालय परिसर में शनिवार को रास्ते के विवाद से नाराज युवक मनोज ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक का आरोप है कि कई शिकायतों के बावजूद रास्ते का स्थायी समाधान नहीं हुआ। मामले में दीवानी मुकदमा भी चल रहा है।