प्रेमी के फांसी लगाने के 24 घंटे के अंदर विवाहिता ने दी जान; 4 महीने बाद पति के घर वापस आई थी
सीतापुर के पिसावां क्षेत्र में प्रेमी मंजेश (19) ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसके करीब 24 घंटे बाद उसकी शादीशुदा प्रेमिका रिंकी (37) ने भी फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। रिंकी चार माह से मंजेश के साथ रह रही थी और दो दिन पहले ही पति के पास लौटी थी। दोनों शव पोस्टमार्टम को भेजे गए।