झांसी में बुजुर्ग दंपति की लूटपाट के बाद हत्या, 4 दिन बाद घर पहुंचे बेटे को मिले गले-सड़े शव
झांसी में बुजुर्ग दंपति का शव गला-सड़ा मिला है। बेटा घर पहुंचा तो उसे वारदात की जानकारी हुई। उसने लूटपाट के बाद दोनों की हत्या की आशंका जताई है। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।प्रथम दृष्टयता में दोनों के शव चार-पांच दिन पुराने लग रहे हैं।