'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र स्थित सहावर प्राथमिक विद्यालय से सोमवार को मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले 7 वर्षीय मासूम अंशु की मौत के बाद परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. 
<p style=”text-align: justify;”>परिजनों का कहना है कि अंशु ने स्कूल में ही अपनी तकलीफ शिक्षामित्र को बताई थी, लेकिन उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया और उसे डांटकर कक्षा में बैठा दिया गया. करीब साढ़े तीन घंटे बाद जब मासूम की हालत बिगड़ने लगी और उसके मुंह से झाग निकलने लगा, तब परिजनों को सूचना दी गई. परिजनों का आरोप है कि समय रहते इलाज मिलता तो अंशु की जान बच सकती थी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया.
<span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/up-ration-dealers-protest-lucknow-warning-to-stop-august-ration-distribution-over-commission-demand-ann-3167049″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
<h3 style=”text-align: justify;”>क्या है पूरा मामला ?
<p style=”text-align: justify;”>सोमवार को स्कूल परिसर में बने शौचालय में गए अंशु को जहरीले सांप ने डंस लिया था. घबराया मासूम तुरंत शिक्षामित्र अमिता सिंह के पास पहुंचा और रोते हुए बताया कि उसे सांप ने काट लिया है. आरोप है कि शिक्षामित्र ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया और डांटकर वापस कक्षा में बैठा दिया. लगभग साढ़े तीन घंटे तक जहर उसके शरीर में फैलता रहा. हालत बिगड़ने पर परिजनों को सूचना दी गई, जो उसे तत्काल हैदरगढ़ सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने अंशु को मृत घोषित कर दिया.
<h3 style=”text-align: justify;”>परिजनों ने किया प्रदर्शन 
<p style=”text-align: justify;”>मासूम की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सीएचसी परिसर में शव रखकर हेडमास्टर और शिक्षामित्र के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. बिलखते परिजनों और अंशु के साथ पढ़ने वाले छात्रों ने भी शिक्षामित्र पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. मामला बढ़ने पर जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने एडीएम, एएसपी और बीएसए की तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति गठित कर दी. बीईओ ने हेडमास्टर और शिक्षामित्र के खिलाफ कार्रवाई और निलंबन की संस्तुति बीएसए को भेज दी है.
<h3 style=”text-align: justify;”>बीएसए ने दिए जांच के आदेश
वहीं इस मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने बताया कि यह बहुत दुखद घटना है, जिलाधिकारी ने जांच टीम गठित की है, जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
<span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/congress-up-incharge-rajendra-pal-gautam-visits-jauhar-university-rampur-opposes-action-on-38-buildings-ann-3167056″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज