'बलिया में बनेगा भृगु बाबा के नाम पर मेडिकल कॉलेज', बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात के बीच सीएम योगी का ऐलान
CM Yogi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित बलिया जिले का हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लिया. उन्होंने बांसडीह के गलाफरपुर में पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी. सीएम योगी ने घोषणा की कि बलिया में भृगु बाबा के नाम पर मेडिकल कॉलेज और भृगु मंदिर कॉरिडोर का निर्माण कराया जाएगा. प्रदेश के 26 जिलों में बाढ़ से 1.71 लाख लोग प्रभावित हैं. सरकार ने 1500 बाढ़ राहत किट और 1300 चिकित्सा किट वितरित कर पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है.