संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पूर्व मंत्री डॉ संजीव बालियान के सुरक्षा गार्डों द्वारा कालोनी के व्यक्ति को पीटने का मामला सामने आया है. जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया है. कालोनी निवासी अमित कुमार ने अपने समर्थकों के साथ धरना-प्रदर्शन भी किया. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर अब वायरल है.
<p style=”text-align: justify;”>उधर पूर्व मंत्री के परिजनों ने मारपीट की घटना से इनकार किया है. उनके मुताबिक अमित कुमार ने शनिवार आधी रात धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आतिशबाजी की थी. यही नहीं पूर्व की घटनाओं को भी जोड़ा है.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/jauhar-university-no-bulldozer-action-moradabad-commissioner-imposes-stay-3166535″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
<h3 style=”text-align: justify;”>क्या है पूरा मामला ?
<p style=”text-align: justify;”>शहर की ए-टू-जेड कालोनी निवासी अमित कुमार ने आरोप लगाया कि रात तकरीबन 10: 30 बजे डॉ संजीव बालियान के सुरक्षा गार्डों ने उन पर डंडों से हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि मैं गाड़ी रोककर फोन पर बात कर रहा था. सिविल ड्रेस में आए गार्डों ने डंडे मारे. चार डंडे हाथ पर और तीन गाड़ी पर. मेरी कलाई नहीं घूम रहे. मैं मेडिकल कराऊंगा.
<p style=”text-align: justify;”>इसके साथ ही अमित कुमार ने आरोप लगाया कि बालियान परिवार ने कालोनी के सार्वजनिक पर पर अवैध निर्माण कर लिया है. क्लब पर 7 साल तक कब्ज़ा और अवैध रूप से बिजली कनेक्शन ले रखा है. वर्कशॉप में चोरी से बिजली चल रही है. होर्डिंग बनाने का काम भी कर रहे हैं. सीएम पोर्टल पर शिकायत की जिसके कारण रंजिश मानी जा रही है.
<h3 style=”text-align: justify;”>बालियान परिवार ने आरोपों को नकारा 
<p style=”text-align: justify;”>घटना के बाद डॉ संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान ने पत्रकारों से वार्ता में सभी आरोपों को नकारते हुए इन्हें बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि पूरा घर विकास प्राधिकरण के अप्रूव नक्शे के मुताबिक ही बना है.अगर एक इंच भी अतिक्रमण है तो बुलडोजर चला दो. सुरक्षा में केवल एक सरकारी गार्ड है, कोई प्राइवेट गार्ड नहीं है.
<p style=”text-align: justify;”>विवेक कुमार ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अमित कुमार द्वारा रात 12: 30 बजे घर के सामने आतिशबाजी की जा रही थी, वहीं उन्होंने दावा किया कि धरने में मेदिअक्ल कॉलेज के छात्र बुलाए गए थे. कॉलोनी के बहुत ही कम लोग थे. अमित कुमार पहले भी गमले फोड़ने और पिटबुल कुत्ते के वजह से विवादों में आ चुके हैं.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/lalitpur-dumper-accident-fir-vehicle-number-changed-police-under-scanner-sp-orders-probe-ann-3166485″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर