गोरखपुर की चमकेगी किस्मत, कबाड़ बन चुके ट्यूबवेल परिसर में बनेगा शानदार हाईटेक पार्क
गोरखपुर के गुलरिहा वार्ड संख्या 30 में जल्द ही एक अत्याधुनिक हाईटेक पार्क बनने जा रहा है. नगर आयुक्त अजय जैन ने शनिवार को क्षेत्र के स्थलीय निरीक्षण के दौरान ट्यूबवेल परिसर को पार्क के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करने के कड़े निर्देश दिए हैं. निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और जलकल विभाग के कार्यों का जायजा लिया. वार्ड में बिछाई गई आठ किलोमीटर लंबी पाइपलाइन और विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को तय समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने की हिदायत दी है.