मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
<p style=”text-align: justify;”>उत्तराखंड के मसूरी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें पंजाब के संगरूर से घूमने आए दो युवकों के पास जब पैसे ख़त्म हो गए तो उन्होंने मौज मस्ती जारी रखने के लिए चोरी का प्लान बना डाला. जिसके तहत दोनों दोस्त मसूरी माल रोड स्थित एक मोबाइल की दुकान पर चोरी करने पहुंचे. 
<p style=”text-align: justify;”>दुकान का ताला तोड़ कर वह चोरी कर ही रहे थे कि उसी दौरान गश्त पर निकली पुलिस टीम ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. आरोपी युवकों के कब्जे से 9 मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं. वहीं इस घटनाक्रम के बाद दोनों की आरोपियों को पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया है. 
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/muzaffarnagar-former-minister-sanjeev-balyan-security-guards-assault-allegation-colony-protest-ann-3166574″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: संजीव बालियान के गार्डों पर मारपीट का आरोप, हुआ हंगामा
<h3 style=”text-align: justify;”>कैसे हुआ खुलासा ? 
<p style=”text-align: justify;”>बीते कुछ वक्त से उत्तराखंड में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत मसूरी कोतवाली पुलिस सोमवार सुबह गश्त पर निकली तो टीम को माल रोड स्थित मस्जिद वाली गली स्थित स्टार मोबाइल शॉप पर संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं. जब पुलिस टीम द्वारा दुकान की घेराबंदी की गई तो देखा कि दो युवक दुकान के भीतर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>बिना देरी किए दुकान में चोरी कर रहे दोनों हुई आरोपियों को पुलिस ने मौके पर दबोच लिया और उनके पास से नौ मोबाइल फ़ोन ,चार्जर , एडाप्टर, चार्जिंग केबल और दुकान का ताला तोड़ने के लिए इस्तेमाल में लिया गया हथौड़ा बरामद किया गया. साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी पुलिस द्वारा सीज किया गया.
<h3 style=”text-align: justify;”>पैसे खत्म होने के बाद उठाया कदम 
<p style=”text-align: justify;”>पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान जगवीर सिंह और तरनप्रीत सिंह के रूप में बतायी और बताया कि वह पंजाब के संगरूर जिले के निवासी हैं. दोनों कुछ दिन पहले पंजाब से मसूरी घूमने आए दे और दो दिन पहले उनके पास रखे सभी पैसे खत्म हो गए, जिसके बाद उन्होंने मोबाइल की दुकान पर सोमवार सुबह सुबह चोरी कर वापस पंजाब भागने की योजना बनायी. 
<p style=”text-align: justify;”>हालांकि क्षेत्र में लगातार हो रही पुलिस की गश्त के चलते वह वारदात को अंजाम देने से पहले ही पकड़े गए. गिरफ्तारी के बाद दोनों ही आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 , 317(2) और 331(4) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है. 
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/jauhar-university-no-bulldozer-action-moradabad-commissioner-imposes-stay-3166535″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक