‘सपा सरकार आई तो गरीब को कोई कार्ड नहीं दिखाना होगा, सीधा इलाज होगा’, अखिलेश का BJP पर हमला
Akhilesh Yadav Press Conference : लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर ‘समाजवादी ऑडिट’ पेश करते हुए दावा किया कि प्रदेश में डॉक्टरों और नर्सिंग-पैरामेडिकल स्टाफ की बड़ी संख्या में पद खाली हैं, जिससे मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है. अखिलेश ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर गरीब को इलाज के लिए कोई कार्ड नहीं दिखाना होगा, उसका सीधे इलाज किया जाएगा.