Skip to content
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close
Search
National
उत्तराखंड में 43 सड़कें बंद, सात दिन तक बारिश के आसार, हाई अलर्ट
By
July 28, 2026 2 Min Read
0
<p style=”text-align: justify;”>उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है. राज्य के कई पर्वतीय जिलों में बारिश और भूस्खलन के कारण 43 सड़कें बंद हैं. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार बंद मार्गों को खोलने के लिए संबंधित विभागों की टीमें लगातार काम कर रही हैं. वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले सात दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके बाद प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>एसईओसी की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में एक बीआरओ (BRO) सड़क, आठ लोक निर्माण विभाग (PWD) की सड़कें और 34 पीएमजीएसवाई (PMGSY) सड़कें फिलहाल यातायात के लिए बंद हैं. इन्हें जल्द से जल्द खोलने के लिए मशीनें और कर्मचारी लगातार लगाए गए हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
<p style=”text-align: justify;”>इन जिलों में सबसे ज्यादा असर
<p style=”text-align: justify;”>बारिश का सबसे अधिक असर पर्वतीय जिलों में देखने को मिल रहा है. पिथौरागढ़ में सबसे अधिक 10 सड़कें बंद हैं. इसके अलावा चमोली में 8, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में 5-5, देहरादून और टिहरी में 4-4, उत्तरकाशी में 3, जबकि नैनीताल और पौड़ी में 2-2 सड़कें बंद हैं. संबंधित विभाग इन मार्गों को खोलने में जुटे हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>चारधाम यात्रा मार्ग फिलहाल सुचारु
<p style=”text-align: justify;”>रिपोर्ट के अनुसार चारधाम यात्रा से जुड़े प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर फिलहाल यातायात सामान्य है. हालांकि कई ग्रामीण संपर्क मार्गों पर मलबा आने से आवाजाही प्रभावित हुई है, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है. 
<p style=”text-align: justify;”>राज्य की प्रमुख नदियों का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान से नीचे है. इसके बावजूद गंगा, अलकनंदा, मंदाकिनी, भागीरथी, काली, सरयू, गोमती और अन्य प्रमुख नदियों की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके. 
<p style=”text-align: justify;”>उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में विशेष निगरानी
<p style=”text-align: justify;”>रिपोर्ट के अनुसार उत्तरकाशी के हरसिल क्षेत्र में नदी कटाव रोकने के लिए सुरक्षात्मक कार्य जारी हैं. वहीं रुद्रप्रयाग जिले में भी प्रशासन संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए है और स्थानीय स्तर पर राहत एवं निगरानी का कार्य जारी है. 
<p style=”text-align: justify;”>आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार अगले सात दिनों तक उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना बनी रहेगी. प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सावधानी बरतने, मौसम की ताजा जानकारी लेने और जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा
Source
Author
Follow Me
Other Articles
Previous
वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा
Next
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
No Comment! Be the first one.
Leave a Reply Cancel reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Recent Posts
  • लखनऊ में अपना घर खरीदने का सुनहरा मौका, LDA ने दे रहा बंपर ऑफर, फ्लैट्स पर मिल रही है सीधी छूट
  • कोडीन कफ सिरप की तस्करी, ₹30000000 की 250 पेटी संग 4 तस्कर गिरफ्तार, फर्जी बिलों से काला कारोबार
  • वृंदावन में 84 नक्काशीदार स्तंभों वाला 'कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग', सीएम योगी ने किया भव्य लोकार्पण
  • Krishna Janmashtami: ये मथुरा नहीं, बल्कि भक्ति धाम मनगढ़ है, जन्माष्टमी पर 10 लाख भक्तों के लिए सजकर तैयार
  • 'हथवा झनझनात ह, मूड पिरात ह…' साउथ इंडियन डॉक्टर का ठेठ अवधी अंदाज, देख चकरा जाएंगे आप
Recent Comments
No comments to show.
Archives
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
Categories
  • National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme