₹265 करोड़ की जगह ₹865 करोड़ खर्च, 35 साल के लिए प्राइवेट कंपनी को लीज, जानें JPNIC की इनसाइड स्टोरी
All About JPNIC: लखनऊ के जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) का इतिहास विवादों, भारी-भरकम लागत और सियासी घमासान से भरा रहा है. JPNIC से एक बार फिर से चर्चा में. अब, इसे किसी प्राइवेट पार्टी को 35 साल के लिए लीज पर देने को लेकर है. साल 2013 में ₹265 करोड़ से शुरू हुई परियोजना की लागत बढ़कर ₹864 करोड़ तक पहुंच गई. 2017 में सरकार बदलने के बाद यह लगातार जांच और कोर्ट की फाइलों में धूल फांक रहा था. अब यह प्रोजेक्ट अखिलेश यादव और बीजेपी सरकार के बीच बड़ा राजनीतिक अखाड़ा बन गया.