मिर्जापुर के 5 बड़े बांधों से होती है हजारों खेतों की सिंचाई, जानें कौन सा बांध कहां पहुंचाता है पानी
मिर्जापुर के पांच प्रमुख बांध जिले की सिंचाई व्यवस्था की अहम कड़ी हैं. जरगो, अपर खजूरी, सिरसी, अदवा और अहरौरा बांध से नहरों के जरिए मिर्जापुर के साथ प्रयागराज और चंदौली के कई क्षेत्रों तक पानी पहुंचता है. इन बांधों में पर्याप्त पानी रहने पर किसानों के खेतों की सिंचाई सुचारू रहती है और खेती को सहारा मिलता है.