बादलों की चादर और ताज का नजारा, बारिश में आगरा की ये जगहें बना देंगी सफर यादगार
बारिश के सुहाने मौसम में आगरा घूमने का अलग ही आनंद है. बरसात के बाद ताजमहल, मेहताब बाग, राम बाग, आगरा किला और सिकंदरा मकबरे की खूबसूरती और बढ़ जाती है. वहीं कीठम झील, गुरुद्वारा गुरु का ताल और भूरा महादेव मंदिर भी मानसून में घूमने के लिए शानदार विकल्प हैं.