जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
<p style=”text-align: justify;”>आयुक्त मुरादाबाद मंडल की अदालत द्वारा रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण के आदेश पर रोक लगा दी है. जिसके बाद छात्रों और समाजवादी पार्टी के नेताओं में खुशी का माहौल है. मुरादाबाद से सपा सांसद रुचि वीरा और पूर्व सपा सांसद एसटी हसन ने इस आदेश का दिल खोलकर स्वागत किया और कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह को धन्यवाद दिया. 
<p style=”text-align: justify;”>सपा के पूर्व सांसद और सीनियर नेता डॉ. एस टी हसन ने मंडलायुक्त का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि हम अपने कमिश्नर साहब के शुक्रगुज़ार हैं कि उन्होंने शिक्षा को महत्व दिया और शिक्षा के मंदिर पर बुलडोजर चलने से रोक दिया. हमें उम्मीद है कि आगे भी इस पर बुलडोजर नहीं चलेगा. 
<p style=”text-align: justify;”>वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर चला हथौड़ा
<h3 style=”text-align: justify;”>पूर्व सांसद एसटी हसन ने जताई खुशी
<p style=”text-align: justify;”>एसटी हसन ने कहा कि नक्शा पास होना या न होना एक यूनिवर्सिटी के लिए कोई बड़ी बात नहीं है. आजम खान कोई आबे हयात पी कर नहीं आये हैं एक दिन वो भी गुज़र जायेंगे. हम और आप भी गुजर जाएंगे. लेकिन, यूनिवर्सिटी खड़ी रहेगी और इंसानियत की खिदमत करती रहेगी. जैसे की आज बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी और अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी तमाम इंसानियत की खिदमत कर रही हैं. 
<h3 style=”text-align: justify;”>सपा सांसद रुचि वीरा ने दिया धन्यवाद
<p style=”text-align: justify;”>मुरादाबाद की सपा सांसद रुचि वीरा ने भी इस आदेश पर खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि कमिश्नर मुरादाबाद की अदालत ने आज जौहर यूनिवर्सिटी को अंतरिम स्टे दिया इसके लिए मैं उनका धन्यवाद देना चाहती हूं और जौहर यूनिवर्सिटी के छात्रों और मैनेजमेंट को बधाई देना चाहती हूं.
<p style=”text-align: justify;”>शासकीय अधिवक्ता दिनेश चौहान ने बताया कि जौहर यूनिवर्सिटी मामले में 28 जुलाई को सुनवाई होनी थी लेकिन, एक अधिवक्ता की मृत्यु हो जाने के कारण कल 28 जुलाई को कंडोलेंस रहेगी. इसलिए कल अदालत में काम नहीं होगा तो जौहर यूनिवर्सिटी की तरफ से उनके वकील ने प्रार्थना पत्र दिया था कि इस केस की सुनवाई आज ही कर ली जाए. इस प्रार्थना को स्वीकार करते हुए अदालत ने अगली सुनवाई तक रामपुर विकास प्राधिकरण के आदेश को स्थगित कर दिया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई नियत तिथि पर होगी.
<p style=”text-align: justify;”><a title=”यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/cm-yogi-adityanath-gift-up-teacher-cashless-health-scheme-pnb-insurance-3166303″ target=”_self”>यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट