24 साल पुराना स्वाद आज भी बरकरार, सहारनपुर की शुद्ध दूध वाली लस्सी के दीवाने हैं कई राज्यों के लोग
सहारनपुर के सड़क दूधली में मंसूर स्पेशल लस्सी की दुकान पिछले 24 साल से अपने खास स्वाद के लिए मशहूर है. कभी पान की दुकान से शुरू हुआ यह कारोबार आज हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड और दिल्ली तक के लोगों को अपनी ओर खींचता है. यहां ₹40 की सिंपल और ₹50 की ड्राई फ्रूट वाली लस्सी मिलती है, जिसे शुद्ध भैंस के दूध, दही, चीनी और ड्राई फ्रूट से तैयार किया जाता है.