रेटिना खराब हुई तो वापस नहीं आएगी रोशनी, जानिए क्यों प्रीमैच्योर बच्चों की आंखों को लेकर डॉक्टर ने दी चेतावनी
कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में किए गए सर्वे में प्रीमैच्योर बच्चों की आंखों को लेकर अहम जानकारी सामने आई है. डॉक्टरों के मुताबिक हर 100 प्रीमैच्योर बच्चों में करीब 32 में रेटिना से जुड़ी परेशानी का खतरा हो सकता है. समय पर स्क्रीनिंग और इलाज न मिलने पर रेटिनोपैथी ऑफ प्रीमैच्योरिटी के कारण आंखों की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती है.