एक साल पुरानी रंजिश में युवक की सरेआम हत्या, पहले चाकू से गोदा फिर तमंचे से मार दी गोली
मेरठ में रक्षाबंधन की शाम एक युवक की सरेआम चाकुओं से गोदने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक साल पहले ईद पर गांव के ही कुछ युवकों से विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। उधर, पुलिस ने देर रात दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।