एस्टीमेट भेजें, सरकार तुरंत देगी पैसा; इलाज में मदद की गुहार सुन अफसरों से बोले CM योगी
गोरखनाथ मंदिर में शनिवार सुबह विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर सीएम योगी ने उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ने एक बार फिर आश्वस्त किया है कि उत्तर प्रदेश में किसी को इलाज के अभाव में मरने नहीं दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति खुद को असहाय न महसूस करे।