कानपुर: बेटी गई…आशियाना भी उजड़ा, रेस्क्यू की खुदाई से परिवार बेघर, पड़ोसी के बरामदे में कटी रात, पढ़ें मामला
कानपुर में शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन पुरवामीर में यशी (18) 22 फीट गहरे गड्ढे में समा गई। सात घंटे के रेस्क्यू में बेटी तो नहीं बची, साथ ही मेहनत-मजदूरी से बना विनोद सविता का छोटा सा आशियाना भी ढह गया।