यूपी चुनाव से पहले ब्राह्मणों पर क्यों उमड़ रहा असदुद्दीन ओवैसी का प्यार, सपा पूछी- 'आप पर बुल्डोजर क्यों नहीं चल रहा'
Brahmin vote bank in UP Elections: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में ब्राह्मण हॉटकेक बने हुए हैं. सबसे पहले समाजवादी पार्टी ने ब्राह्मणों को अपने साथ आने को कहा तो फिर मायावती भी 2007 जैसा सपोर्ट मांगने लगीं. रही सही कसर बची तो AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को भी ब्राह्मणों पर प्यार आने लगा है. वहीं ब्राह्मण जिस बीजेपी को एकतरफा वोट करती रही है, वह इन तमाम पार्टियों के प्रयास को तनिक भी गंभीरता से लेने के मूड में नहीं दिख रही है. सवाल यह उठता है कि मुस्लिमों की राजनीति करने वाले ओवैसी को भला ब्राह्मण की याद क्यों आने लगी है.