चेन स्नैचर से ईंट से मार, खून से लथपथ… सिपाही ने महिला की चेन लौटाई, फिर राखी पर मिला गजब का तोहफा
Traffic Constable Naveen Chaudhary: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र से खाकी वर्दी के मानवीय और साहसिक शौर्य की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने सभी का दिल जीत लिया है. चंद्राढाल के पास बस का इंतजार कर रही एक महिला का मंगलसूत्र छीनकर भाग रहे शातिर बदमाश को ट्रैफिक सिपाही नवीन चौधरी ने अपनी जान की परवाह किए बिना दबोच लिया. बदमाश के ईंट से किए गए हमले में सिपाही बुरी तरह लहूलुहान हो गया और उसकी नाक पर टांके आए, लेकिन उसने आरोपी को नहीं छोड़ा. इस बहादुरी से भावुक होकर पीड़िता ने सिपाही को राखी बांधी.