Kanpur: भाई को राखी बांधने से पहले घर के बोरवेल में गिरी बहन, घंटों रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान
रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले उत्तर प्रदेश के कानपुर के महाराजपुर इलाके के पुरवामीर गांव में एक दिल दहला देने वाला दर्दनाक हादसा सामने आया है. भाई को राखी बांधने की तैयारी कर रही 16 वर्षीय किशोरी यशी घर के आंगन में बने 20 फीट गहरे बंद पड़े बोरवेल में अचानक मिट्टी धंसने से गिर गई. सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड के 60 से अधिक कर्मियों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया. जेसीबी की मदद से समानांतर गड्ढा खोदकर घंटों रेस्क्यू चलाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.