रक्षाबंधन पर कोहराम; कुछ घंटे के अंतराल पर दो रोडवेज बस हादसे, चार की मौत, कई गंभीर
यूपी में रक्षाबंधन के अवसर पर अपने घरों को रोडवेज बसों से जा रहे पचास से ज्यादा लोगों के परिवार में कोहराम मच गया है। बुलंदशहर और आजमगढ़ में दो रोडवेज बसें हादसे का शिकार हो गईं। इसमें चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं।