सरकारी स्कूल या स्मार्ट स्कूल? मुरादाबाद की बदली तस्वीर देखकर आप भी पूछेंगे यही सवाल
मुरादाबाद में मिशन कायाकल्प के तहत 48 सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल दी गई है. करीब 85 करोड़ रुपये की लागत से स्कूलों का कायाकल्प किया गया, जबकि 12 करोड़ रुपये से 80 डिजिटल कक्षाएं तैयार की गई हैं. स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड और RO के शुद्ध पेयजल जैसी सुविधाओं से लैस इन स्कूलों में अभिभावकों का रुझान भी बढ़ रहा है.