नाग से लेकर रसेल वाइपर तक, गोरखपुर स्नेक हाउस में दिखेगी इन जहरीले सांपों की दुनिया
गोरखपुर के स्नेक हाउस में पर्यटकों को नाग, रसेल वाइपर, भारतीय अजगर, एशियाई अजगर, धामिन और दोमुंहा सांप समेत कई प्रजातियां देखने को मिलती हैं. फन फैलाता नाग और विशाल अजगर लोगों के आकर्षण का केंद्र रहते हैं, जबकि दोमुंहा सांप अपने नाम और बनावट को लेकर पर्यटकों में खास कौतूहल पैदा करता है.