चलो स्कूल छोड़ देता हूं, लेकर OYO पहुंचा चाचा; 12वीं की छात्रा को बनाया हवस का शिकार
: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक घिनौनी घटना सामने आई है. एक होटल में 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ रेप का मामला आया है. आरोप है कि रिश्ते में चाचा लगने वाले एक झोलाछाप डॉक्टर ने स्कूल छोड़ने के बहाने नाबालिग छात्रा को होटल ले जाकर अपनी हवस का शिकार बनाया. पुलिस ने आरोपी रिजवान के साथ होटल संचालक को भी हिरासत में ले लिया है. पीड़िता अस्पताल में भर्ती है.