डिजिटल लाइब्रेरी से हाईटेक जिम तक, सब एक छत के नीचे…किसी कॉरपोरेट ऑफिस से कम नहीं है आजमगढ़ का ये पंचायत भवन
Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में विकास की एक ऐसी नई इबारत लिखी जा रही है, जिसने पूरे क्षेत्र का स्वरूप बदलकर रख दिया है. आजमगढ़ जिले का ‘बीनापार’ गांव आज आधुनिक ग्रामीण विकास का नायाब मॉडल बनकर चर्चा के केंद्र में है. यहां तैयार किया गया कॉर्पोरेट स्टाइल पंचायत सचिवालय, हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी और आधुनिक जिम न केवल ग्रामीणों का जीवन आसान बना रहे हैं, बल्कि आत्मनिर्भर पंचायत की एक मजबूत मिसाल भी पेश कर रहे हैं.