कैसे विश्व की सबसे खूबसूरत इमारत ताजमहल के पत्थरों की होती है साफ-सफाई, जानें
Taj Mahal Cleaning Process: आगरा में यमुना किनारे स्थित ताजमहल दुनिया की सबसे प्रसिद्ध व ऐतिहासिक इमारतों में शामिल है. सफेद संगमरमर से बने इस स्मारक को प्रदूषण, धूल, मिट्टी, नमी और पक्षियों की बीट जैसे कई कारणों से समय-समय पर साफ करना पड़ता है. इसकी सफाई सामान्य इमारतों की तरह साबुन, तेज केमिकल या घिसाई से नहीं की जाती, क्योंकि इससे सैकड़ों साल पुराने संगमरमर को नुकसान पहुंच सकता है. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी एएसआई वैज्ञानिक और बेहद सावधानी वाली तकनीकों से ताजमहल का संरक्षण और सफाई करता है.