मुर्गी पालन करने वाले बरसात में रहें सावधान, ये बीमारी फैलते ही बर्बादी का रास्ता शुरू, ऐसे करें देखभाल
Gonda News: बरसात में मुर्गियों की साफ-सफाई, सूखा बिछावन, स्वच्छ पानी और समय पर टीकाकरण का विशेष ध्यान रखना चाहिए. थोड़ी सी लापरवाही भी पूरे पोल्ट्री फार्म को प्रभावित कर सकती है. डॉ. राकेश कुमार तिवारी के अनुसार, बरसात में कॉक्सीडियोसिस, रानीखेत, सीआरडी (सांस की बीमारी), ई-कोलाई और डायरिया जैसी बीमारियां तेजी से फैलती हैं.