Metro Crowd Video: मेट्रो का फूल रहा दम, बोटेनिकल गार्डन पर उमड़ा जनसैलाब, डरा देगा भीड़ का ये मंजर
Botanical Garden Metro Station Video: रक्षाबंधन से ठीक पहले मेट्रो से लेकर सड़कों पर ट्रैफिक से बुरा हाल है. नोएडा के बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों का भारी सैलाब का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. एक तो त्योहार ऊपर से जब दफ्तरों की छुट्टी हुई तो अचानक स्टेशन पर इतनी भीड़ जमा हो गई कि लोगों को मेट्रो में चढ़ने के लिए भारी जद्दोजहद करनी पड़ रही है. स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार से लेकर प्लेटफॉर्म तक तिल रखने की जगह नहीं बची है.