अयोध्या मछली भोज: भाजपा कर रही निषाद समाज का अपमान, अब अजय राय हुए हमलावर
अयोध्या में मछली भोज को लेकर अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भाजपा पर हमलावर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करके निषाद समाज का अपमान कर रही है। उन्होंने गाली देने वाले हनुमानगढ़ी के संत राजू दास पर की गिरफ्तारी की मांग भी की।