यूपी में पति-पत्नी के झगड़े में रूठी बिजली, घंटों हजार घरों में रहा अंधेरा
गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े में बिजली रूठ गई। घंटों के लिए एक हजार घरों में अंधेरा छाया रहा। मामला रामजानकी नगर फीडर से जुड़ी शिवपुरी कॉलोनी का है। नशे में दंपति के विवाद के दौरान एचटी तार पर कपड़ा फेंक दिया था।